युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, पांच दिन पूर्व ग्राम पिपहरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। *घटना:-* दिनांक 19.09.2022 को वादी श्री रामवृज उर्फ टैपू पुत्र गिरीश निवासी पिपहरा थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा थाना जैथरा पर लिखित सूचना दी गई कि संज पुत्र फौजदार निवासी ग्राम पिपहरा थाना जैथरा जिला एटा द्वारा अपने तीन अन्य साथियों सहित वादी के घर मे घुसकर उनके भाई ओमवीर की छत पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना थाना जैथरा पर मुअसं- 333/22 धारा 452, 302, 34 भादवि0 बनाम संजू आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक जैथरा को टीम गठित कर घटना में सम्मलित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 24.09.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे आरोपी संजू उर्फ सुर्वेन्द्र पुत्र फौजदार यादव निवासी पिपहरा थाना जैथरा जनपद एटा को फगनौल सहोरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस बरामद करते हुए मुअस0– 339/2022 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- संजू उर्फ सुर्वेन्द्र पुत्र फौजदार यादव निवासी पिपहरा थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 श्री संदीप कुमार राणा
  2. हे0का0 भूपेन्द्र सिंह राघव
  3. का0 दुर्गेन्द्र सिंह
  4. का0 विपिन भाटी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks