” *जहां डेंगू पॉजिटिव मिला वहां दो साल से नहीं गया सफाईकर्मी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।अलीगंज, कार्यालय संवाददाता। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा। सबसे बुरे हालात अलीगंज ब्लॉक के फर्दपुरा गांव का है, जहां पर साफ सफाई तक नहीं हो रही है। गलियों में जलभराव है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं जबकि इसी गांव में डेंगू पॉजिटिव मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल से गांव में कोई भी सफाई करने वाला नहीं आया।
शुक्रवार को हमारी टीम ने अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव फर्दपुरा गांव का हाल देखा। गांव की अधिकांश गलियों में गंदगी थी। नालियां भी उफनती मिली। जबिक गंदगी के कारण सबसे ज्यादा बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो गंदगी वाले स्थानों पर मलेरिया, डेंगू जैसी मच्छर पैदा हो जाते हैं, जो कई बीमारियों को जन्म देते हैं। फर्दपुरा में महावीर डेंगू पॉजिटिव हुई मिले थे। गांव में अभी भी करीब दो दर्जन लोग बीमार है। इसमें से 15 लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
अलीगंज। डेंगू संबंधित जांच के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. रंजीत वर्मा, डॉ. रुचि रानी, अजय, शीशराम मय टीम के साथ गाँव फर्दपुरा पहुंचे। जहां 15 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए। डेंगू बीमारी से बचाव के लिए डाक्टरों ने फागिंग मशीन देकर पूरे गांव में फागिंग कर्रवाई।