धूमधाम से निकलीं गणपति की विसर्जन यात्राएं,गंगा घाट पर किया विषर्जन

जलेसर में धूमधाम से निकलीं गणपति की विसर्जन यात्राएं

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से गूंजा शहर

गणपति जी की प्रतिमा को कछला गंगाघाट पर किया विसर्जन

एटा।जलेसर में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की विशाल शोभा यात्राएं निकाली तथा विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
चिंताहरण महादेव मंदिर जय महाकाल सेवा समिति द्वारा चतुर्थी पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए सुबह से ही तैयारियां जोरों शुरू हो गई। मेन बाजार से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कछला गंगाघाट पर प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा में
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महाकाल समिति के अध्यक्ष कपिल देव वार्ष्णेय संजीव वार्ष्णेय
गौरव वार्ष्णेय भल्लन गुरु केशव वार्ष्णेय अरुण सर्राफ सोनू सर्राफ हिमांशु गुप्ता रवि वार्ष्णेय अर्पित बंसल अंकुर बंसल संदीप वार्ष्णेय दीपक वार्ष्णेय शिवम वार्ष्णेय देव बाबू वार्ष्णेय दीपक पालीवाल सहित
श्रद्धालु उपस्थित थे। इस क्रम में जलेसर
के मोहल्ला बारी का चौक में महादेव मंदिर पर प्रथम बार विराजमान की गई भगवान गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकली। शोभायात्रा बड़ा बाजार शेरगंज कटरा चुंगी होते हुए निधौली चौराहा पर शोभायात्रा सम्पन्न कर गणपति जी की प्रतिमा को विसर्जन हेतु कछला स्थित गंगाघाट ले जाया गया। इस पहले भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति की शोभायात्रा में भक्त अबीर-गुलाल की वर्षा करते हुए निकले। मुख्य रूप से महेश चंद कुशवाहा रूपकिशोर वीरेंद्र बघेल सोनू वर्मा सचिन बघेल शेखर चौहान तुषार माहौर मयंक माहौर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks