
प्रान्त सरसंघचालक के निधन से एटा के सामाजिक संघटनो में शोक की लहर।
–आदर्श व्यक्ति थे गुरुजी:-देवेंद्रलोधी एडवोकेट
एटा,
एटा के शांति नगर निवासी प्रांत सरसंघचालक राजपाल सिंह का आज बीमारी के कारण कैलाश हॉस्पिटल दिल्ली में उनका निधन असमय हो गया, उनके निधन से एटा के तमाम सामाजिक संगठनों, भारतीय जनता पार्टी, संघ के सभी संगठनों ,बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ,सुभाष चंद्र बोस युवा शक्ति क्लब, पंचायत विकास संस्थान, एस्ट्रो ब्यूटी थेरेपी,राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा आदि में शोक की लहर व्याप्त है। इस अवसर पर पूर्व विभाग संयोजक बजरंग दल और पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र लोधी एडवोकेट ने कहा गुरुजी हमारे आदर्श थे और वह हमेशा लोगों का सही और ठीक मार्गदर्शन करते थे और बो बहुत ही शालीनता का परिचय देते थे, उनके अंदर कोई भेदभाव नहीं रहा,कभी उन्होंने पक्ष विपक्ष करने का प्रयास नहीं किया, आज उनके निधन से हम सभी लोग काफ़ी असहाय महसूस कर रहे हैं ।उनके जाने से ऐसा लगता है कि एटा का एक सूरज अस्त हो गया है ।दुख व्यक्त करने वालों में विहिप के प्रांत सह-समरसता प्रमुख पंडित राम अवतार मिश्रा ,अभिनव मिश्रा ,देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ,योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार ,विनय कुमार ,जय प्रकाश वर्मा ,जयपाल सिंह, मनोज साहू ,आलोक राजपूत, बंटी चौहान ,अनुभव राजपूत,अवनीश कुमार, पंकज चौहान, विकास मित्र, सुरेश चंद्र, रुपेश राजपूत, सत्यम पांडे, सचिन सर्राफ ,सचिन कुमार वर्मा प्रधान ,अजय गुप्त ,पंकज उपाध्याय एडवोकेट हाई कोर्ट, हरिओम जी आदि लोगों ने दुख व्यक्त किया है।