
” मारहरा बिजली घर से एसएसओ मिले गायब “
एटा, । डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को मारहरा विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसएसओ दिवाकर मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचे। बिजलीघर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। न ही कोई कुर्सी-टेबल थी। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति के संबंध में दिवाकर कोई संतोषजनक जबाव नहीं पाए।
डीएम ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि जनपद के समस्त बिजलीघरों पर विधिवत रजिस्टर तैयार कराकर रखवाएं। उसमें प्रतिदिन शिफ्टवार प्रविष्टियों का अंकन किया जाए। रोस्टर के अनुसर विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इससे पूर्व डीएम ने ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के ग्राम सराय जरेलिया में निर्माणाधीन आईटीआई, पानी की टंकी, बिजलीघर का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना। जनचौपाल में ग्रामवासियों ने रोस्टर के अनुरूप में विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम ने सराय जरेलिया में जल जीवन मिशन में 160 लाख रुपये की लागत से कराये जा रहे ग्राम पेयजल योजना के कार्य का भी जायजा लिया। डीएम ने मारहरा में 1082.56 लाख की लागत से निर्माणाधीन आईटीआई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. एके वाजपेयी, डीपीआरओ केकेएस चौहान, बीडीओ मनोज कुमार अन्य अधिकारीगण, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।