
“निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने जताई नाराजगी”
एटा, । डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। तरगवां में राजकीय महाविद्यालय के अवशेष कार्य एवं अलीगंज में स्टेडियम के अवशेष कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर हैंडओवर किया जाए। जनपद में जल निगम की ओर से संचालित पाइप पेयजल योजना के तहत समस्त टंकियों को एक बार पुन चेक करा लिया जाए। सभी टंकी चालू हालत में मिलनी चाहिए। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य की प्रगति काफी धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यालयों को कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां अतिशीघ्र शुरू कराया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में निर्देश देते हुए कहा कि डीएम ने आकांक्षात्मक विकासखण्ड सकीट, जैथरा, अवागढ़ में अधिकारियों, कर्मचारियों की रिक्तियों के सापेक्ष तैनाती के कार्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाए। प्रभारी डीपीओ संजय को निर्देश दिए कि जनपद में रिक्त चल रहे जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों को आकांक्षात्मक ब्लॉक में भरने के लिए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र अतिशीघ्र भेजें। इसके साथ ही एएनएम, चिकित्साधिकारियों, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की रिक्तियों को भी पूर्ण कराया जाए। संबंधित विभागों की ओर से प्रतिमाह पत्र शासन को भिजवाया जाए। एडीओ पंचायत समस्त ब्लॉक के 8-10 स्कूलों का भ्रमण कर अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए