
कासगंज।लूट के आरोपी दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार,९० हजार रुपए, बिना नम्बर की , चोरी की नीली अपाचे मोटरसाइकिल, ३१५ बोर के दो तमंचे, दो खोखे ,दो जिन्दा कारतूस ३१५ बोर के बरामद!
थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत तमंचा कनपटी पर लगा कर चालीस हजार रूपए लूटने वालों को पुलिस ने १२ घंटे के अन्दर ही धर दबोचा ! रात्रि गश्त के दौरान पटियाली बाईं पास पर सुबह ४ बजे लूट की योजना बनाते पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जबकि दो अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए , पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है , गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दिनेश शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी विजय गढ रोड थाना अकबराबाद तथा पप्पू सोनकर पुत्र रमेश सोनकर निवासी लाटूश रोड थाना अनवर गंज कानपुर बताए जाते हैं , जबकि फरार अभियुक्त रामबाबू पुत्र दौजी राम निवासी कस्बा थाना अकराबाद, अलीगढ़ तथा झब्बू उर्फ सुल्तान पुत्र अनवार निवासी मदार गेट थाना दिल्ली गेट अलीगढ़ बताए जाते हैं , पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति ने बताया कि रामबाबू इनका गैंग लीडर हैं ,इन लोगों ने जनपद के आवास विकास कालोनी में एक महिला से चेन स्नेचिंग, सिढपुरा थाना अन्तर्गत गांधी नगर में एक महिला के घर से सोना चांदी की चोरी तथा अभी तीन दिन पूर्व दिन दहाड़े गांधी मूर्ति के पास एक बुजुर्ग के थैले से तीन लाख रुपए उडाना भी स्वीकार किया है ! पुलिस द्वारा थाना कासगंज ,सिढपुरा , गंजडुंडवारा में इनके खिलाफ संगीत धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं !