
एटा।लायंस क्लब एटा द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर शहर के रेलवे रोड स्तिथ रिलीफ फिजियोथेरेपी सेंटर पर आयोजित हुआ नि:शुल्क प्रमार्श एव जांच शिविर , कैंप का उद्घाटन एसडीएम सदर एटा शिव कुमार व क्लब अध्यक्ष स्वागत पचौरी ने संयुक्त रूप से किया | लायन्स क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की एसडीएम ने जमकर सरहाना करी । उन्होंने कहा के एटा शहर में सबसे ज्यादा सेवा कार्यों में सक्रिय लायस क्लब रहता है । डॉक्टर ओमेंद्र कुशवाह व डॉक्टर प्रगति कुशवाह द्वारा विभिन्न प्रकार के परेशानी से ग्रशित लगभग 250 मरीजों की जांच मशीनों द्वारा करी गयी व उचित परामर्श दिया , सर्वाधिक लोगों में कैल्शियम व विटामिन बी कमी पाई गई । शिविर के संजयोक लायंस क्लब के जोन चेयर पर्सन ने शहर के सभी प्रमुख फिजियोथैरेपिस्ट का सम्मान किया व बताया कि हम लोगों के स्वस्थ सबसे जरूरी है हमे प्रतिदिन योगा व व्यायाम करना चाहिए । इस मौके पर प्रमुख रूप से लायन क्लब उपाध्यक्ष देवेश पाल सिंह , क्लब एडमिनिस्ट्रेटर विकास अग्रवाल , सर्विस हेड डॉ अमन चौहान , निदेशक आशीष कोहली , सदस्य आयुष जैन , हिमांशु वर्मा , आदि लोग उपस्थित रहे ।