होटल व स्कूल भी चल रहे बिना एन ओ सी के और नही है आग बुझाने के यंत्र
एटा,- जिले में होटल तो छोड़िए स्कूल और अस्पतालों तक के पास भी दमकल विभाग की एनओसी नहीं है। बुधवार को हुए निरीक्षण में पोल खुली। अब स्कूल-अस्पताल स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा। कमियां न सुधारने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण से सभी में हड़कंप मच गया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी केतन कुमार ने स्टाफ के साथ बुधवार को शहर के 12 होटल, 21 स्कूल और 11 अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि न तो किसी के पास विभाग की एनओसी है और न ही आग बुझाने के इंतजाम। एक मॉल को भी चेक किया, जिसमें भी कई खामियां मिलीं। बताया कि गुरुवार से सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। तय समय में अगर सुधार नहीं किया गया तो कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने से जनहानि हुई थी। शासन ने सभी जिले में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के आदेश पर अग्निशमन विभाग ने भी अभियान चलाया है। तीन दिन तक अभियान चलेगा