महिला का अपहरण कर गैंगरेप, जेवरात भी लूटे,कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट

महिला का अपहरण कर गैंगरेप, जेवरात भी लूटे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा महिला को बीच रास्ते से अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर आरोपियों ने गैंगरेप किया। लूट का भी आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से दर्ज कराई है।

थाना सकीट के एक गांव निवासी पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि काफी समय से दिल्ली में रह रही है। विगत एक जून को वह दिल्ली से लौटी थी और गांव जा रही थी। आरोप है कि आरोपी हनीफ निवासी मुबारिकपुर सराय, अली मोहम्मद पुत्र सलीम, अजीज, अली मोहम्मद पुत्र बाजीगर, सलीम निवासी नगला गंगी सकीट आएं और तमंचा दिखाकर अपहरण कर ले गए। जंगल में ले जाकर जेवरात लूट लिए। आरोप है कि सभी आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सकीट पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पीड़िता ने पांच आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks