120 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना‌ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, मिरहची पुलिस द्वारा 120 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धन्नजय कुशवाहा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम जिन्हैरा अचलपुर रोड से एक अभियुक्त प्रवीन को 120 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मुअसं- 166/22 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. प्रवीन पुत्र राजीव निवासी खंगारपुर थाना मिरहची एटा

बरामदगी-

  1. 120 ग्राम गांजा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उप निरीक्षक जवाहर सिंह
  2. हे0का0 अशोक कुमार
  3. का0 प्रमोट कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks