
एटा–थाना मलावन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना मलावन द्वारा रात्रि में ढाबों पर खड़े ट्रको से मोबाईल व रूपये/पैसे चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के एक शातिर चोर को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार। मलावन क्षेत्र में हुई 03 चोरी की घटना का भी हुआ सफल अनावरण।
घटना 1
दिनांक 28.08.2022 को वादी उमेश पुत्र श्री जगदीश सिंह निवासी हविलिया थाना कुरावली जनपद मैनपुरी द्वारा लिखित सूचना दी गई की थाना मलावन क्षेत्र में खङे वादी के ट्रक से पर्स जिसमें वादी का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व 3000 रुपये थे,अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए है इस संबंध में थाना मलावन पर मुअस–156/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना 2
वादी सलीम खाँ पुत्र नूरुउदीन निवासी मोहदमका थाना हतीन जिला पलवल हरियाणा ने लिखित सूचना दी की किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी के खङे ट्रक से उसका वीवो कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना मलावन पर मुअस– 157/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना 3
वादी संजीव कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी गॉव सुरजनपुर थाना विछवा जिला मैनपुरी ने लिखित सूचना दी की किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी के खङे ट्रक से वादी का रेडमी कम्पनी मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। इस संबंध में थाना मलावन पर मुअस– 158/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी
दिनांक 29.08.2022 को थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मुअसं– 156/2022 धारा 379 भादवि, मुअस– 157/2022 धारा 379 भादवि, व मुअस –158/2022 धारा 379 भादवि की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुये घटना में संलिप्त अभियुक्त सूरज पुत्र आनन्द उर्फ अनन्दी निवासी गिहार काँलानी थाना कुरावली जिला मैनपुरी उंम्र करीब 25 वर्ष को आसपुर चौराहे से समय करीब 21:40 बजे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु भी सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण बिन्दु:
- अभियुक्त शातिर किस्म का बदमाश हैं जो कि एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह का सदस्य हैं।
- अभियुक्त द्वाराअपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ढाबे आदि पर खड़े वाहनों से योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया जाता है।
- अभियुक्तगण महंगे कपडे व अपने शौक मौज पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
- अभियुक्तगण द्वारा चोरी से प्राप्त पैसों व समान को आपस में बांट लिया जाता था।
- अभियुक्तगण द्वारा अन्य जनपदों में भी चोरी करने की घटना कारित की गयी हैं जिनके सम्बन्ध में अन्य जनपदों में भी अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-सूरज पुत्र आनन्द उर्फ अनन्दी निवासी गिहार काँलानी थाना कुरावली जिला मैनपुरी उंम्र करीब 25 वर्ष प्रकाश में आए अभियुक्तगणों का नाम पता
1– भीकम सिंह पुत्र पप्पू
2– नंदू पुत्र मोती
3–सुमित पुत्र निलेश निवासी गण थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी
1- एक स्मार्ट फोन वीवो (मुअस–157/2022 धारा 379 भादवि से संबंधित)
2- एक स्मार्ट फोन रेडमी (मुअस–158/2022 धारा 379 भादवि से संबंधित)
3- एक स्मार्ट फोन ओप्पो
4- 700 रुपेय नकद (मुअस–156/2022 धारा 379 भादवि से संबंधित)
5- 01 मोटरसाइकिल होण्डा शाइन (घटना में प्रयुक्त)
आपराधिक इतिहास
1.अ0सं0 147/13 धारा 380 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
2.180/13 धारा 307 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
3.अ0सं0 183/13 धारा 307/323/506/325 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
4.अ0सं0 355/13 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1- व0उ0नि0 श्री विनोद कुमार
2- उ0नि0 प्रवेन्द्र कुमार
3- का0 सोनू कुन्तल
4-का0 पवन कुमार