
बालक के साथ कुकर्म, रिपोर्ट
एटा।बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी…
बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक किशोर निवासी घनश्यामपुर मासूम बेटे को ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद घटना की जानकारी हुई थी। मां ने थाना निधौलीकलां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।