ट्रक ने कार सवार को रौंदा, मौत

ट्रक ने कार सवार को रौंदा, मौत

एटा।ओवरब्रिज के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चार युवा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख चारों को आगरा रेफर कर दिया है। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो…
ओवरब्रिज के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चार युवा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख चारों को आगरा रेफर कर दिया है। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
शहर के गांव भगीपुर निवासी रवि कुमार (27) पुत्र सतीश कुमार अपने साथी सोनपाल पुत्र कंपू सिंह, कन्हैया पुत्र हरिओम, अजय पुत्र रामबहादुर किसी काम से मंगलवार शाम कार से गए थे। देर रात वापस कार से लौट रहे थे। ओवरब्रिज से कुछ दूरी पहले ही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चारों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार सुबह घायल रवि कुमार ने इलाज के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks