प्रथम योगासन चैंपियनशिप का एटा में हुआ आयोजन

प्रथम योगासन चैंपियनशिप का एटा में हुआ आयोजन
एटा
डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रथम योगासन चैंपियनशिप का आयोजन…
डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रथम योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एटा मैनेजिंग डायरेक्टर डा. अशोक कुमार ने किया।
चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग, जूनियर बालक-बालिका वर्ग तथा सीनियर बालक-बालिका वर्ग का आयोजन हुआ। जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, रिदमिक ग्रुप तथा आर्टिस्टिक पेयर योगासन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में विश्वामित्र आर्य प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में लकी प्रथम, बालिका वर्ग में अंजू प्रथम। रिदमिक ग्रुप में अलीगंज प्रथम, बीपीएस द्वितीय और जलेसर तृतीय रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में मोहन प्रथम, बालिका वर्ग में शशि प्रथम रहीं। आर्टस्टिक पेयर में अंजू और सोनम प्रथम रहे। चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका अरविंद कुमार धाकड़, अनिल कुमार, श्वेता गुप्ता, स्मिता यादव, विष्णु कुमार और शंभू कुमार ने निभाई। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह, विनेश जैन, रजनीश यादव, अनुज चौहान, डा. विशाल गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनीष दुबे, मोनिका सिंह, साक्षी जादौन, कमल गौतम, चंद्रप्रभा भारती, प्रीति यादव मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks