
सकीट के जिनालय में होगा जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव
एटा।कस्बा के दिगम्बर जैन मंदिर पर मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा व जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई…
कस्बा के दिगम्बर जैन मंदिर पर मज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा व जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को दिगम्बर जैन सेवा समिति अध्यक्ष अक्षत जैन ने बताया कि महामहोत्सव का आयोजन 28 व 29 अगस्त को होगा। जिसमे प्रवचन मणि युवा प्रतिष्ठाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री गुड़गांव हरियाणा से पधारेगे। कार्यक्रम में संगीत स्वर लहरियां ऋषि एण्ड पार्टी भोपाल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। मांगलिक प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दूर दूर से जैन समाज के लोग भाग लेने पहुंच रहे हैं।