
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 1.100 कि०ग्रा० गाँजा सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.08.2022 को समय करीब 11:40 बजे मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अनिल पुत्र अशोक निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा को 1.100 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 604/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- अनिल पुत्र अशोक निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी-
- 1.100 किलोग्राम गांजा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 श्री कृष्णकांत लोधी
- का0 धर्मेंद्र
- कां0 नीरज कुमार
- कां0 अनिल कुमार।