मिड-डे मील न बनने पर तीनों शिक्षक किए सस्पेंड

मिड-डे मील न बनने पर तीनों शिक्षक किए सस्पेंड

एटा।विद्यालय खुलने के बाद एमडीएम ना बनने के मामले में बीएसए ने शिक्षामित्र को छोड़ विद्यालय में तैनात तीनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। प्रावि में प्रधानाचार्य पद को लेकर विवाद चल रहा था। हिन्दुस्तान ने अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र के प्रावि बनी इंग्लिश मीडियम में मिड-डे-मील नहीं बन रहा था। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने भी कई बार शिकायत की थी। इसके बाद एक दूसरे पर अध्यापक मामले को टालते रहे। बीएसए संजय सिंह ने विद्यालय की सहायक अध्यापक अनुज प्रताप सिंह और शिक्षिका सना तथा शिवानी को सस्पेंड कर दिया। अनुज प्रताप और सना के बीच काफी समय से इंचार्ज का पदभार ग्रहण करने लेकर विवाद चल रहा था। इसी खींचतान में एमडीएम बनना बंद हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks