कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा निकाली

एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा निकाली
पदयात्रा एटा कांग्रेस कार्यालय से ठंडी सड़क, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट चौराहा, सुभाष मूर्ति, वली मोहम्मद चौराहा, मेहता पार्क, नन्नू मल चौराहा, काली मंदिर के सामने से होते हुए ठंडी सड़क होते हुए कांग्रेस कार्यालय पर समापन
गौरव यात्रा के दौरान एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा आजादी के आंदोलन में कांग्रेस के नेताओं की बड़ी भूमिका रही है और देश के अमर सेनानियों ने अपने बलिदानों से देश को आजादी दिलाई है आजादी के आंदोलन के सभी अमर शहीदों की शहादत पर हम सभी सादर नमन करते हैं और हमारे देश में अलग-अलग है भाषा अलग-अलग धर्म व जात और प्रांत है पर हम सब देशवासियों का एक है संविधानिक और एक है – गौरव राष्ट्रध्वज हमारा तिरंगा श्रेष्ठ है कांग्रेस की आजादी की गौरव पदयात्रा देश के सभी जाति धर्म के लोगों को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ जोड़ कर रखती है
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कांग्रेसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत को बचाने और देश के संविधान और संस्थानों को मोदी सरकार की तानाशाही से बचाने के लिए जी जान से संघर्ष कर रही है
पूर्व शहर अध्यक्ष आदर्श मिश्रा एवं संगठन के उपाध्यक्ष भोला गुप्ता ने कहा कि यह कांग्रेस की आजादी की गौरवशाली तिरंगा यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू सरदार पटेल भीमराव अंबेडकर जी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को सजोने की यात्रा है
यात्रा में महारेरा विधानसभा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तारा राजपूत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुणेश गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष सरिता अंबेडकर चांद मोहम्मद अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास शहर उपाध्यक्ष वसीम सलमानी वेद प्रकाश एडवोकेट संजय सक्सेना विकास राठौर युवा नेता बृजकिशोर संदीप बाल्मीकि दिनेश मिश्रा अनिल यादव प्रधान डॉ सुरेंद्र सविता सचिन गुप्ता जयकुमार प्रमोद बंटी प्रियांशु पाराशर जितेंद्र राजपूत प्रियांशु पाराशर हीरा पाराशर चंदन पाराशर सिंटू कुमार मोहम्मद तसव्वर सुल्तान अली अब्बास आबिद अली अफजल अब्बास मोहम्मद नाजिम फैजान सलमान कन्हैया कुमार बंसी कुमार आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks