रामेश्वर-जुगेन्द्र सिंह के 19 बैंक खाते किए सीज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

रामेश्वर-जुगेन्द्र सिंह के 19 बैंक खाते किए सीज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

◼️गैंगस्टर के आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के 18 बैंक खाते सीज कर दिए गए।
◼️एक खाता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह का भी सीज किया गया है।
◼️खाता सीज होने की जानकारी उनके जब्त किए गए घर के बाहर चस्पा कर दी गई है।
◼️शनिवार को कोतवाली देहात पुलिस की ओर से जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर सिंह यादव के 19 बैंक खातों को सीज किया गया।
◼️अब इन खातों से कोई लेनदेन नहीं हो सकेगा।
◼️रामेश्वर सिंह यादव को जेल में खाता सीज करने की सूचना दी गई।
◼️जुगेंद्र सिंह की कंपनी का खाता भी सीज किया गया है। यह कंपनी दिल्ली संचालित हो रही थी।
◼️चार खाते शहर की बैंकों तथा बाकी के अलीगंज की विभिन्न बैंकों में हैं।
◼️रामेश्वर सिंह का कानपुर स्थित बैंक का खाता सीज किया गया है।
◼️मालूम हो कि इससे पहले उनकी संपत्तियां को सीज किया गया था।
◼️जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks