अवैध रूप से रिफिलिंग को लाये गए एल्कोहल व केरोमल बरामदगी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त 200 लीटर अल्कोहल सहित गिरफ्तार

एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अवैध रूप से रिफिलिंग को लाये गए एल्कोहल व केरोमल बरामदगी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त 200 लीटर अल्कोहल सहित गिरफ्तार।

घटना
दिनांक 15.07.2022 को थाना अलीगंज पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम व आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही में थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा अलीगंज में मदन लाल बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में अवैध रूप से लाए गए अल्कोहल का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था तथा मौके से 40-40 लीटर की प्लास्टिक की 36 केनों में भरा 1440 लीटर अल्कोहल, एक लीटर केरोमल, 4920 रैपर गुड इवनिंग तथा 03 हजार ढक्कन मार्क वेव डिस्टलरी अलीगढ बरामद किये गये थे एवं तीन शराव तस्कर मौके से फरार हो गये थे। जिसके संबध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 212/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 व 420, 467, 468, 471 भादवि० बनाम शिवपाल उर्फ सौपाल आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अलीगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया था। दिनांक 10.08.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाँछित अभियुक्त गुंजन उर्फ गुंजन और उजीर उर्फ़ भानु उर्फ भानु प्रताप उर्फ पंकज पुत्र मास्टर सिंह निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही पर सरोठ रोड ईदगाह के पास बबूल के जंगल से 4 प्लास्टिक कट्टी (200 लीटर एल्कोहल) बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- इससे पूर्व दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- गुंजन उर्फ गुंजन और उजीर उर्फ़ भानु उर्फ भानु प्रताप उर्फ पंकज पुत्र मास्टर सिंह निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज जनपद एटा।

बरामदगी
1- 200 लीटर अल्कोहल

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उ०नि० अजब सिंह
  2. का० जयवीर
  3. का० राहुल लोर
  4. का० कृष्णगोपाल
  5. का० सागर मलिक
  6. का० मनीष कुमार
  7. चा० का० सतेंद्र कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks