तिरंगा बाईक यात्रा का शुभारंभ

तिरंगा बाईक यात्रा का शुभारंभ

एटा।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा बाईक रैली निकाली जानी है।

जनपद एटा के सकीट कस्बे मे आज भा.ज.पा के सक्रिय सदस्य व् जिला पंचयात सदस्य राजेश यादव रेवाड़ी और जिला मंत्री भा.ज.यु.मो. मंत्री अमित राजपूत के नेतृत्व मे बाईक रैली निकाली गई।

रैली मे सैकड़ो की संख्या मे भा.ज.यु. मो.के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के युवा सक्रिय कार्यकर्त्ता,जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के समर्थक शामिल हुए।

रैली का शुभारंभ भगवंतपुर तिराहे से हुआ, रैली में युवा कार्यकर्ता अपनी बाइक पर तिरंगा झंडा लगाए हुए थे।

युवा कार्यकर्ता पूरी रैली के दौरान जोश से ओतप्रोत दिखे युवा फर्राटे से अपनी बाइक दौड़ा रहे थे और देशभक्ति के नारे व गीत गा रहे थे।

वंही दूसरी और बाइक रैली में यातायात नियमों का उल्लंघन भी साफ तौर पर दिखा सैकड़ों की संख्या में दौड़ रही बाइकों में कोई भी युवा हेलमेट नहीं लगाए हुए था जो कि सुरक्षा की दृष्टि से बहुत घातक है।

समाचार लिखे जाने तक बाइक रैली अनवरत चल रही थी।

तिरंगा रैली का समापन जी.एस.एम.डिग्री कॉलेज कुल्ला रोड सकीट पर होना है।

समापन स्थल पर युवाओं के लिए जलपान का भी प्रबंध किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks