मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल,जमकर चले ईंट-पत्थर, 12 घायल, , रिपोर्ट योगेश मुदगल

मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल,जमकर चले ईंट-पत्थर, 12 घायल, , रिपोर्ट योगेश मुदगल

वाराणसी।उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस की भारी सतर्कता और सुरक्षा की घेरेबंदी के बाद भी मिर्जामुराद क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ।करधना बाजार में ताजिया ले जाते समय जामुन के पेड़ काटने को लेकर भारी बवाल हुआ और मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ।ईंट-पत्थर के साथ हथियारों का भी प्रयोग हुआ।इस बवाल में 12 घायल हुए हैं।मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी होती रही।आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के‌ अनुसार जंसा के नईबस्ती से ताजिया के साथ मोहर्रम का जुलूस मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना बाजार पहुंचा था।ताजिये के लिए खदेरू साव की दुकान के सामने छायादार जामुन के पेड़ को कुछ लोग काटने लगे।पेड़ काटे जाने का लोगों ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि ताजिया ले जाने के लिए रास्ता पर्याप्त है।विवाद के बीच ही मारपीट शुरू हो गई।ताजिया ले जाने वाले लोग दुकानदार को पीट दिया।खदेरू साव की किराने की दुकान को में भी तोड़ फोड़ की गई।इसके बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks