
*बड़े ही सौहार्दपूर्ण बाताबरण में मनाया गया वॉलीबाल दिवस2022।, रिपोर्ट योगेश मुदगल
*तुम याद आये बहुत याद आये।*
एटा।उत्तर प्रदेश बॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में वॉलीबाल के प्रेरणा स्रोत मेजर एन0डी0 शर्मा जिनको सभी खिलाड़ी गुरुदेव के नाम से जानते हैं,और उनको वॉलीबॉल का भीष्मपितामह भी कहा जाता है, उनकी याद को अक्षुण बनाये रखने के लिए हर वर्ष 8 अगस्त को बॉलीबॉल दिवस मनाया जाता है, आज उत्तर प्रदेश बॉलीवाल एसोसिएशन के बैनर तले कासगंज जनपद की इकाई ने गंजडुडवारा के अमीर खुसरो प्रांगण में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजारत अली मुनन और सचिव देवेंद्र शर्मा देवू ने अपने तमाम खिलाड़ियों खेल प्रेमियों के बीच केक काटकर मेजर एन0डी0शर्मा को याद किया।शर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देवेंद्र शर्मा देवू ने कहा कि जब में पहली बार यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व कर खेल रहा था,तब मुझे मेजर एन0डी0 शर्मा जी का आशीर्वाद मिला था,जो मेरे लिए गौरव की बात थी।बॉलीबॉल के अलावा शर्मा जी कुशल प्रशिक्षक, खेल प्रशासक,शिक्षा विद,सैन्य विद,भी थे।उनकी लिखी हुई पुस्तकें आज भी पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती हैं।आज हम सभी बॉलीबॉल परिवार उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,बॉलीबॉल दिवस पर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ लेते हैं।इस अवसर पर एसोसिएशन कासगंज इकाई के कोच नवाजिश खान,सयुक्त सचिव विकाश शर्मा,हसरत अली,उपाध्यक्ष मो0शोएब,जावेद खान,कोषाध्यक्ष फईम खां,मो0आजाद, मो0यासीन,अनिल गुप्ता, मोहित यादव,मुकेश दुबे,नसीम खा,शमशाद अली,के अलावा सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित थे।र