राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु ऑनलाइन करें आवेदन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु ऑनलाइन करें आवेदन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ0 अजीत कुमार ने समस्त दिव्यांगजनों एवं उनके सशक्तिकरण हेतु कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं/व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु दिनांक 28 अगस्त 2022 तक दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बाल बालिका, उत्कृष्ट सेवायोजक एवं प्लेसमेंट अधिकारी, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत उत्कृष्ट स्वैच्छिक संस्था हेतु पुरस्कार, दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, असाधारण सृजनात्मक कार्यों हेतु पुरस्कार, दिव्यांगजनों के लिए वाधारहित वातावरण ऐक्सेसबल वेबसाइट हेतु पुरस्कार, दिव्यांगजन के पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य के लिए पुरस्कार हेतु श्रेणियों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेगें।
उन्होनें कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेगें। उपरोक्त पुरस्कारों से सम्बन्धित दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। किसी प्रकार की समस्या आने पर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पंचायत परिसर, एटा में सम्पर्क करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks