उत्तर प्रदेश- अपडेट
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को सजा सुनाई गई-

एक साल का कारावास और 1500 जुर्माना-
कोर्ट ने ज़मानत भी दी !!
हालांकि,- राकेश सचान जेल नहीं जाएंगे.
राकेश सचान को 20 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा किया गया है.
जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सेशन कोर्ट में अपील करूंगा।
आरोप लगा था कि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कानपुर की कोर्ट से मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आदेश की कॉपी लेकर भाग गए हैं.
इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया था. सचान को कानपुर की कोर्ट ने अवैध असलहा से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया था.
इसके बाद राकेश सचान कोर्ट से कथित तौर पर आदेश की कॉपी लेकर भाग निकले थे.