
कसगंज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी ने आज (08/08/2022) गांव बरोना का दौरा कर गंगा के कटान का जायजा लिया। गाँव बरोना कटान से काफी खतरे में हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि बरोना गांव पर पत्थर की ठोकर बनाई जाए। मैं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर जी से आग्रह करता हूँ कि बरोना गांव में पत्थर की ठोकर जल्द से जल्द बनाई जाए। इस मौके पर कई ग्रामवासी मौजूद थे। गंजडुंडवारा से मुशीर अहमद अंसारी और खदुईया गांव के पूर्व प्रधान नेकराम शाक्य आदि भी इस मौके पर साथ में रहे।