SUV पर यूपी सरकार का LOGO लगाकर घूमता था श्रीकांत त्यागी,एक और FIR दर्ज।

नोएडा पुलिस के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए उसके कई ठिकानों पर रेड जारी है,उस पर एक और FIR नोएडा पुलिस ने दर्ज की है.
अपडेटेड
नोएडा की पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी और रौब झाड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद से फरार श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है,वहीं उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है, दरअसल पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पत्नी और ड्राइवर समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है,साथ ही आरोपी की गाड़ियों को भी सीज किया गया है,इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के सांसद औैर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सोसायटी में पहुंचकर पीड़ित महिला समेत बाकी निवासियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपी की 48 घंटे में गिरफ्तारी हो जाएगी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी कार की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक लोगो लगाकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहा था, श्री कांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।