
चम्बल पंजा प्रतियोगिता आज
आगरा।बाह। अमृत वर्ष के अंतिम पड़ाव पर मद्रास कांड के क्रांति वीर दादा शंभू नाथ आजाद को नमन किया जाएगा । इस समय उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती के तत्वावधान में भदावर पी जी कालेज में पंजा प्रतियोगिता आयोजित होगी ।
यह जानकारी चम्बल वाणी के प्रणेता डॉक्टर shaa आलम राना ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन आजाद के छोटे भाई की वानवे वर्षीय पत्नी करेंगी । जबकि समापन अंतराष्ट्रीय एथलीट रतन सिंह भदौरिया करेंगे।
उद्घाटन से पूर्व आजाद साहब को नमन किया जाएगा । इस दौरान पुष्पांजलि भी दी जाएगी ।