जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस 06 अगस्त को
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल एटा सदर तहसील में करेंगे जनसुनवाई

एटा, 05 अगस्त। जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 06 अगस्त शनिवार को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल एटा सदर तहसील में, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह अलीगंज तहसील में, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार जलेसर तहसील में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील एटा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।