जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने तीन अभियुक्त किए जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने तीन अभियुक्त किए जिला बदर

एटा, 02 अगस्त। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश के क्रम में तीन अभियुक्तों को आगामी 6 माह के लिए जिला बदर किए जाने की कार्यवाही की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त इरफान उर्फ लल्ला पुत्र स्व0 अहमद खां निवासी मोहल्ला शेखपुरा थाना सकीट, जसवीर पुत्र महीपाल निवासी नगला बनवारी थाना कोतवाली देहात, गुड्डू उर्फ रामरहीस यादव पुत्र बलराम यादव निवासी मोहकमपुर थाना जैथरा को आगामी 06 माह के लिए जिला बदर किया है।

डीएम ने अभियुक्त छंग्गे पुत्र अनोखेलाल निवासी वाजिदपुर थाना बागवाला, छोटू पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम ग्वालियरा थाना सकरौली, छोटे पुत्र मनोहर सिंह शाक्य निवासी वाजिदपुर थाना बागवाला को अपने संबंधित थाने पर पेशी हेतु आदेश पारित किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks