वांछित चल रहा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, शादी समारोह में रंग डालने को लेकर हुए विवाद तथा फायरिंग में एक महिला की मृत्यु तथा एक युवक के घायल हो जाने की घटना में वांछित चल रहा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 11.06.2022 थाना जसरथपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम फर्दपुरा में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मुअसं- 56/22 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 307, 302, 34 भादवि बनाम नीलेश आदि 5 नफर पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 01.08.2022 को थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त जितेंद्र पुत्र पप्पू उर्फ जयसिंह निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा को पिंजरी टेंपो स्टैंड से समय करीब शाम 15:45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट – पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. जितेंद्र पुत्र पप्पू उर्फ जयसिंह निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार निगम
  2. कां० हरिओम
  3. कां० मुकेश कुमार
  4. हे० का० कासिम जफर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks