एटा ।

थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 240/22 धारा 147,148,341,323,504,506,307 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रफुल्ल यादव पुत्र बॉबी यादव उर्फ राजेश यादव निवासी आगरा रोड यादव नगर थाना कोतवाली नगर एटा को मुखबिर की सूचना पर अलीगंज तिराहे से गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.प्रफुल्ल यादव पुत्र बॉबी यादव उर्फ राजेश यादव निवासी आगरा रोड यादव नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 श्री सत्यविहारी
- का0 देवेंद्र कुमार