कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25000 का इनामी अन्तर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड में घायल,

रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25000 का इनामी अन्तर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड में घायल, जनपद कासगंज सहित 05 जनपदों के लूट, डकैती, चोरी आदि के करीब 12 गम्भीर अपराधों था संलिप्त जिनमें से करीब 04 अपराधों में चल रहा था फरार, मौके से एक अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं चोरी की एक मो0सा0 बरामद । कृपया अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जनपद कासगंज में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.07.2022 को थानाध्यक्ष सहावर श्री राजकुमार सिंह द्वारा मय पुलिस बल के अबूपुरा मोड नहर की पटरी ग्राम नौपती के पास चैकिंग की जा रही थी तभी एसओजी टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई दो बदमाश गोरहा नहर के रास्ते मोटर साइकिल से चाँडी होते हुए किसी बडी वारदात करने की फिराक में गंजडुण्डवारा की तरफ जा रहे है । कुछ ही देर बाद एसओजी की टीम भी खितौली पुलिया पर पहुँचकर थाना सहावर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से आने व जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघनता से चैकिंग प्रारम्भ की गयी ।

इसी दौरान समय करीब 09:30 बजे रात्रि गोरहा नहर पटरी के रास्ते चाँडी की ओर से एक मोटर साइकिल की लाइट दिखाई दी,जब पुलिस वालों ने उसे रुकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस पार्टी द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ बदमाशों पर जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की गयी तो एक बदमाश को गोली लगने से वहीं पर मय मोटर साइकिल के गिर गया, पीछे बैठा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । पुलिस पार्टी द्वारा घायल बदमाश के पास जाकर उसे देखा तो उसके दाहिने पैर में गोली लगी है नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मिट्टी उर्फ शरीफ निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज बताया तथा अपने फरार साथी का नाम छलिया नि0 अलीगंज जनपद एटा बताया । बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस जिन्दा, 03 खोखा कारतूस एवं कुछ दूरी से एक मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो रंग काला बिना नम्बरप्लेट के बरामद की गयी है । जिसके सम्बन्ध में पूछा गया तो उसके द्वारा चोरी की बतायी गयी । पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बदमाश को नियमानुसार हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी से इलाज हेतु सीएचसी सहावर भिजवाया गया है ।
अभियुक्त मिट्टी उर्फ शरीफ एक शातिर किस्म का बदमाश है इसके विरूद्ध जनपद कासगंज, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़ व एटा के थानों में करीब 12 अभियोग पंजीकृत है जिनमें से 04 अभियोगों में फरार चल रहा था । वर्तमान में जनपद मैनपुरी के थाना करहल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 386/20 धारा 396 भादवि व मु0अ0सं0 03/21 धारा 307,379 भादवि में फरार एवं वांछित चल रहा था जिसके विरूद्ध दिनांक 02/01/2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरूद्ध थाना सहावर पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्त –
• मिट्टी उर्फ शरीफ निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज ।

बरामदगी –
• 01 अवैध तमंचा 315 बोर
• 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर
• एक मोटर साइकिल बिना नम्बर रंग काला

फरार अभियुक्त –
• छलिया नि0 अलीगंज जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks