*ब्लॉक जैथरा खेलकूद में 800 मीटर दौड़ में सोहित-दिव्या ने सबको पछाड़ा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – आजादी के अमृत महोत्सव श्रंखला में चल रहे एटा खेल महोत्सव में बुधवार को ब्लॉक जैथरा की खेल प्रतियोगिता एसएसएस पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुई। नेहरू इण्टर कालेज, गांधी सार्वजनिक इण्टर कालेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
खेल प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे रोहित, बालिका वर्ग मे नेहरू विद्यालय की दिव्या प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ मे अन्वेष गांधी स्कूल, 400 मीटर दौड़ मे गौरव यादव एसएसएस पब्लिक स्कूल, विक्रम सिह व ललिता गांधी स्कूल तथा दिव्या ने प्रथम स्थान पाया। गोला फेंक मे यूपीएस नगला शंकर के अंकेश, विकास नेहरू स्कूल सुजाता नगला शंकर चक्का फेक मे प्रिया विजेता बनी। बालक कबड्डी सीनियर वर्ग मे गांधी स्कूल विजेता वहीं जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग मे यूपीएस नगला शंकर की टीम विजेता रही। जूनियर कबड्डी बालक वर्ग मे एसएसएस पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। खो-खो के अलग-अलग वर्ग मे गांधी स्कूल, नेहरू स्कूल की टीम ने जीत मारी। समापन पर खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अहिरवार, क्षेत्रीय युवा कल्याणधिकारी अनीश कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया। नोडल प्रधानाचार्य अमित कुमार, ब्लांक पीटीआई इन्देश कुमार, शक्ति सिह ने आभार जताया।
शुभारम्भ बीएसए संजय सिह ने किया। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी डा. सुधीर कुमार सिंह ने खेल के महत्व को बताया। खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अहिरवार ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में पीटीआई रजनीश यादव जिला समन्वयक एमडीएम अमित चौहान प्रबंधक रंजीत सिह, निशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात, मनीश दुबे, मनोज यादव, जयराम सिह, धमेन्द्र प्रताप सिह, बीरेश यादव, बारिज सिंह राठौर, मोनिका सिह, विवेकानन्द, नवाव सिह, अरूणकान्त, जितेन्द्र सिह लालू मौजूद रहे।