*प्लाट दिलाने के नाम पर पीड़ित से पच्चीस लाख रूपये हड़पे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। कई बार कहने के बाद भी प्लॉट के बारे में नहीं बताया। आरोप है कि आरोपियों ने हमला भी किया। पीड़ित ने छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैनपुरी थाना औंछा के गांव ज्योति निवासी प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शिवकैलाश का भांजा सागर गुप्ता निवासी मोहल्ला कटरा कोतवाली नगर का मिलना-जुलना था। आरोप है कि दो साल पहले सागर गुप्ता आए और आर्थिक संकट की बात कही। पीड़ित से आगरा में पड़े प्लॉट को खरीदने का आग्रह किया। प्लॉट के एवज में आरोपी को धीरे-धीरे करके 25 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद प्लॉट नाम नहीं किया है। आरोप है कि मांगने पर साथियों के साथ मिलकर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।