
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त चोरी के डायनेमो सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27.07.2022 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 131/22 धारा 379/411 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त बृजेश पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला परसोती थाना मिरहची जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर चोरी के डायनेमो सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- बृजेश पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला परसोती थाना मिरहची जनपद एटा।
बारामदगी
- एक डायनेमो
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
2- का0 राहुल कुमार