*केबीके अवागढ़ ने चलाया जनजागरूकता अभियान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़ ने ब्लॉक जैथरा के गांव खेरिया नगरशाह में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें महिला-पुरुष किसानों ने प्रतिभाग कर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हैड डा. मनीश सिंह ने अभियान का उददेश्य लोगों को शौचालय तक पहुंच प्रदान करना बताया। ताकि लोगों को खुले में शौच करने से रोका जा सके। गंगा-जमुना जैसी नदियों की सफाई करना। उनको प्रदूषित न करने और आसपास के वातावरण को साफ रखना के बारे में बताया। वैज्ञानिक डा. वीरेन्द्र सिंह, नीरज सिंह ने भी स्वच्छता अभियान एवं कम कीमत पर उच्च पौष्टिक आहार के बारे में लोगों को जागरूक किया।