
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, मलावन पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री सुनील कुमार त्यागी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार एवम् थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 109/22 धारा 363, 368, 506 भादवि* के नामित अभियुक्तगण *गौरव पुत्र मनोज नि0 धीरपुर थाना मोहम्मदावाद जिला फर्रुखावाद 2. संतोष पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मझोला थाना पटियाली जिला कासगंज* को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
- गौरव पुत्र मनोज निवासी धीरपुर थाना मोहम्मदावाद जिला फर्रुखावाद
- संतोष पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मझोला थाना पटियाली जिला कासगंज
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री प्रवेन्द्र कुमार
- हे0 का0 बलराम
- का0 पवन तरकर
- का0 कपिल कुमार