जमीन नाम न कराने पर विवाहिता की हत्या, छह पर मुकदमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*जमीन नाम न कराने पर विवाहिता की हत्या, छह पर मुकदमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।दहेज में जमीन नाम न करने पर मां-बाप की इकलौती बेटी की हत्या कर ससुरालीजन फरार हो गए। मृतका के पिता ने यह आरोप लगाते हुए पति समेत छह ससुरालियों के…
दहेज में जमीन नाम न करने पर मां-बाप की इकलौती बेटी की हत्या कर ससुरालीजन फरार हो गए। मृतका के पिता ने यह आरोप लगाते हुए पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला देवा निवासी विद्यासागर ने बताया कि बेटी अनुराधा (24) की शादी सोनू उर्फ प्रणव पचौरी पुत्र अनिल पचौरी निवासी आगरा रोड पचौरी हाउस अवागढ़ के साथ ढाई साल पहले की थी। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन बेटी पर दबाव बनाते थे कि वह अपने पिता की जमीन उनके नाम कर दे। ऐसा न करने पर बेटी का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि सोमवार को ससुरालीजनों ने अनुराधा की लाठी से गला दबाकर हत्या कर दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks