
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव, ओमपाल सहित चार पर मुकदमा
एटा।अलीगंज क्षेत्र में प्रधान रहते हुए फर्जी तरीके से लोगों के नाम पट्टे किए और उन्ही पट्टों का बैनामा अपने नाम करा लिया। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद लेखपाल ने प्रधान सहित चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल शीशराम वर्मा ने कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शिकायत पर तत्कालीन लेखपाल, राजस्व निरीक्षक ने अप्रैल माह में जांच की थी। जांच में सामने आया कि पुराहार बुलाकीनगर में 2014 में पट्टे हुए थे। इनमें जिन लोगों के नाम दिखाएं गए उनको पट्टा होने की जानकारी ही नहीं थी। उन्हें पता ही नहीं था उनके नाम कोई पट्टा हुआ है। मौके पर पहुंची टीम की जांच में यह खुलासा।
लेखपाल के अनुसार फर्जी तरीके से आवंटन की पत्रावली बनाई गई और उसे स्वीकृत कराया गया। इसके बाद प्रधानपति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव, ओमपाल यादव, बेटा शिवमप्रसाद, ह्रदेशप्रसाद ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिए थे। भूमि पर कब्जा कर लिया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।