
एटा24, जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि अबकी सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर काफी गम्भीर है लेकिन कुछ अधिकारी सरकार की मंशानुरूप कार्य नहीं कर रहे जिसके कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है।सावन के महीने का हिन्दू समाज में काफी महत्व है तथा उ.प्र.के मुख्यमंत्री जी भी एक संत हैं जो कि हिन्दू समाज की आस्था को समझते हैं जिसके चलते उन्होंने उ.प्र.मे कांवड़ यात्रा को लेकर जगह जगह कैम्प लगवाए तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए। पहले कांवड़ियों को कांवड़ यात्रा के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
श्री चौहान ने कहां कि शासन के स्पष्ट आदेश है कि सावन के महीने में मीट की दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी लेकिन एटा में इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन को भी अवगत कराया गया लेकिन उसके बावजूद भी रेलवे रोड पर अन्डे के ठेले तथा जनता दुर्गा मंदिर के सामने जी टी रोड पर बिरयानी का ठेला तथा निधौली रोड पर आर्य विद्यालय स्कूल की दुकान में मीट की दुकान पर खुलेआम मीट विक रही है।इस पर प्रशासन तत्काल रोक लगाये अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।