*अधिवक्ताओं ने कोर्ट बहिष्कार निर्णय वापस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय शनिवार को वापस ले लिया…
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय शनिवार को वापस ले लिया है। सोमवार से तहसील अधिवक्ता नियमित रूप से एसडीएम कोर्ट में मुकदमों की पैरवी करेंगे।
शनिवार को एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया है। जिस पर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र पचौरी ने अपने न्यायालय बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। बैठक में एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री के साथ सीओ इरफान नासिर खान, तहसील बार अध्यक्ष सुरेंद्र पचौरी, सचिव जीवेन्द्र प्रताप सिंह, विष्णु गोपाल दीक्षित, राजेश शर्मा, जेपी सिंह, रमेश शर्मा, राजगोपाल सिंह, सुनील यादव, सुनील दीक्षित, केपी सिंह अधिवक्ता मौजूद रहे।