एसडीएम ने किया निरीक्षण / छात्राओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की दी जानकारी
करहल मैनपुरी

उप जिला अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आज आकस्मिक निरीक्षण किया है जहां उन्होंनेशिक्षण कक्षाओं कार्यालय आदि की व्यवस्थाओं एवं शिक्षण कार्य का जायजा लिया है इस दौरान शिक्षण कक्षाओं में छात्राओं की अधिकाधिक उपस्थिति देख उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने संतोष जताया है निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने छात्राओं से अंग्रेजी पुस्तक पढवाकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता परखी एवं छात्राओ से सामान्य ज्ञान की भी जानकारी हासिल की है*
इस दौरान उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में प्रकृति का मूल आधार शिक्षा है शिक्षा के बिना हम विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकते इस दौरान उन्होंने शासन की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ऐसे में सभी छात्राएं अपने अपने घर तिरंगा प्रोटोकॉल के तहत तिरंगा फहराए
निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती मंजूषलता यादव ने छात्राओं के संख्या बल के सापेक्ष विद्यालय में अध्यापिकाओं की नियुक्ति करने का उप जिलाधिकारी से प्रस्ताव रखा उप जिलाधिकारी करहल ने विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया*
*इस दौरान अध्यापिकाओ में डॉक्टर सुजाता वीरेश श्रीमती आशुतोष गहरवार श्रीमती पूजा सिंह श्रीमती अनुराधा शर्मा आदि शिक्षण कक्षाओ में मौजूद दिखी