चित्रकूट – मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजना जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं।
जनता दर्शन में दूर – दराज से आये फरियादियों की जन समस्याओं को सुनने के साथ ही साथ निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

उत्तर प्रदेश सरकार के मन्सा अनुरूप को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सोनेपुर कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन आयोजन में सामान्य कोविड -19 एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि आम जन लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके। समय से निस्तारण कराएं इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। हम अधिकारियों की प्राथमिकता है की हम लोगों की जनसमस्याएं पर ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें और उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।
जनता दर्शन के मौके पर अपर जिला अधिकारी( राजस्व एवं वित्त ) कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक आकांक्षा सिंह उपस्थित रहे।