टूटे हुए परिवार को जोड़कर फिर से एक किया गया

एटा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज दि0 21/07/2022 को दो टूटे हुए परिवार को जोड़कर फिर से एक किया गया, पहला मामला बसन्ती देवी पत्नी मुकुट सिंह निवासी कस्बा मारहरा ज़िला एटा का है, दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं, मगर आये दिन दोनों में लडाई झगड़े होते थे , जिसके चलते बसन्ती अपने मायके चली गयी थी, आज दोनों को बुलाकर साथ रहने को मनाया जिससे वह तैयार हो गए, दूसरा मामला सरीता पुत्री महेश निवासी मारहरा गेट थाना कोतवाली नगर एटा व उसके पति संजू पुत्र कुंवरपाल निवासी मोहल्ला तिवारियाँ थाना अवागढ़ ज़िला एटा का है, दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, आज दोनों पक्षों को बुलाया गया, और दोनों पक्ष आपसी मतभेद दूर करके अपनी अपनी शर्तों पर विवाद खत्म करने को तैयार हो गए, आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह, काउंसलर अकरम खान, ब्रजवाला वशिष्ठ, गीता शर्मा, प्रीति अमोरिया,डॉ निरुपमा वर्मा,,सचेन्द्र गुप्ता, के अलावा पुलिस स्टाफ से हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी, कांस्टेबल पूजा यादव , धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks