जलेसर में दरगाह पर चढ़ावे के आए 33 लाख रुपए, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – जलेसर के बडे मियां दरगाह में अब तक करीब 33 लाख रुपया खाते में जमा कराया जा चुका है। इससे पहले कभी भी दरगाह कमेटी की ओर से कोई पैसा जमा नहीं कराया गया था।
एसडीएम जलेसर अलकार अग्निहोत्री ने बताया कि शनि देव दरगाह कमेटी के सदस्यों की ओर से आठ अप्रैल 2022 से अब तक रिसीवर नियुक्त किया गया था। इसमें अभी तक 32लाख67हजार500 रुपया सरकारी कोष में जमा कराया गया है। यह रकम मात्र तीन महीने में रिसीवर को प्राप्त हुई है। इससे पहले इस हिसाब से दरगाह कमेटी के लोगों पर लगभग करोड़ों रुपया बनता है। जलेसर में इस बात की चर्चा काफी जोरों पर है कि अभी तक दरगाह कमेटी के लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं। इसमें 9 अप्रैल को 84 हजार, 20 अप्रैल 76 हजार, 30 अप्रैल 74 हजार, 16 मई एक लाख 32000 रुपया, 28 मई 88000, 13 जून 102000 रुपया, 15 जून 19100 रूपया, 18 जून 85000, 22 जून 33750, 26 जून 628400, 29 जून 52400, दो जुलाई 860700, 6 जुलाई 66200 रुपया, नो जुलाई 515060, 13 जुलाई 53000 रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए है।