*जलेसर की सोडा फैक्ट्रियों पर छापेमारी, नोटिस थमाया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*जलेसर की सोडा फैक्ट्रियों पर छापेमारी, नोटिस थमाया, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा।तहसील क्षेत्र में बुधवार को एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग टीम ने पुलिस के साथ दर्जनभर सोडा फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की। उससे संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक ताला डालकर भाग गए।

बुधवार को एसडीएम जलेसर के नेतृत्व में नगर, ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रही करीब एक दर्जन सोडा फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालकों के पास उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग से संबंधित कागजात भी नहीं पाएंगे। कई फैक्ट्री संचालक ताला लगाकर भाग गए। उद्योग विभाग उपायुक्त बांकेलाल, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई अजय कुमार, अनुश्रवण सहायक जितेंद्र शर्मा की टीम ने सबसे पहले गांव सकरा स्थित सिद्धिविनायक साल्टपीटर सोडा फैक्ट्री पर पहुंचे। फैक्ट्री पर उत्पादन कार्य बंद मिला। लकड़ियों का ढेर मौके पर काफी मिला। उद्योग विभाग से संबंधित कागजात फैक्ट्री संचालक ने नहीं दिखाए। इसके पश्चात टीम ने गांव बेगमपुर में सुभाष एंड संस, मोर मुकुट एंड संस सोडा फैक्ट्री पर पहुंची। यहां भी कमोवेश यही स्थिति रही। टीटीजेड क्षेत्र होने के बावजूद लकड़ियों का प्रयोग होता पाया गया। टीम ने सादाबाद रोड स्थित बस स्टैंड के सामने राधा कृष्ण एंड संस फैक्ट्री में भी छापा मारा। यहां भी स्थिति वही रही। फैक्ट्री में लकड़ी का प्रयोग होता मिला। गैस आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग में पंजीकरण संबंधित कागजात नहीं पाये गये। इन फैक्ट्रियों में नौसादर, कलमी सोडा का निर्माण होता है। नगर में संचालित करीब आधा दर्जन से अधिक सोडा फैक्ट्री में छापा मारा गया। टीम के पहुंचने से पहले फैक्ट्रियों पर ताला लगा हुआ मिला।
किसी भी सोडा फैक्ट्री संचालक के पास वांछित पत्राजात नहीं मिले। टीटीजेड क्षेत्र होने के बावजूद फैक्ट्रियों में लकड़ियों का प्रयोग होता हुआ पाया गया। जिससे सभी फैक्ट्री संचालकों को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के उपरान्त फ़ैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

  • अलंकार अग्निहोत्री, एसडीएम, जलेसर (एटा)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks