एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्र तथा शस्त्र तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र श्याम बाबू निवासी ग्राम सिराव थाना कोतवाली देहात एटा को शिव मेडिकल स्टोर कासगंज रोड से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. विशाल कुमार पुत्र श्याम बाबू निवासी ग्राम सिराव थाना कोतवाली देहात जिला एटा।

बरामदगीः-

  1. एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ.नि. कृष्ण कुमार
  2. का. श्यामवीर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks