
एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा किया गया लावारिस/मालमुकदमाती वाहनों का निस्तारण।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती स्नेहलता के निकट पर्यवेक्षण में जनपद एटा में अपर मुख्य सचिव गृह (पुलिस) अनुभाग – 13 के पत्र संख्या – 462(1)/6-पु-13-2022 दिनांक 01.04.2022 के क्रम में चलाये जा रहे माल निस्तारण के अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.06.2022 को थाना कोतवाली देहात पर उपजिलाधिकारी सदर श्री चंद्रप्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री सुनील कुमार त्यागी की उपस्थिति में 95 दोपहिया/चार पहिया लावारिस/मालमुकदमाती वाहनों की नीलामी 22,40,000 रूपये में की गई। समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा।